प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय युवती 22 अप्रैल को अपनी मां के साथ शादी में दिलीपपुर के खभोर गांव में आई थी। युवती से फोन पर बातचीत के बाद जेठवारा के पूरे बोधराम काछा शुकुलपुर निवासी युवक भी उसके पास पहुंच गया। शादी के बाद रिश्तेदार युवती को घर के पास रेंडी नहर पर छोड़कर चला गया। आरोपी युवक ने युवती को वहां से बाइक पर बैठाया और उसे लेकर हरियाणा चला गया। परिजनों के अनुसार, युवती सोने के जेवर के साथ ही 50 हजार रुपये नकद भी ले गई है। उसके पिता ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ जेठवारा थाने में केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...