फिरोजाबाद, जून 25 -- सिरसागंज थाना क्षेत्र में अपने चचेरे भाई की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई महिला की बुधवार रात ऑटो-मैक्स पिकअप की भिड़ंत में मौत हो गई। वह सामौर स्थित शिव मंदिर पर लगने वाले मेला को देखने के लिए जा रही थी। थाना नारखी क्षेत्र के गांव मनियां खेड़ा निवासी 27 वर्षीय मोनिका उर्फ रागिनी मंगलवार को अपने मायके सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुरा गई हुई थी। 27 जून को उसके चचेरे भाई भूपेंद्र की शादी है। बुधवार रात आठ बजे वह अपनी बुआ शीला देवी और भाभी अंजू के साथ ऑटो से करहरा सामौर स्थित शिव मंदिर पपर लगने वाले मेला को देखने के लिए जा रही थी। यह भी पढ़ें- शादी में आई महिला की ऑटो-पिकअप की भिड़ंत में मौत ऑटो में अन्य सवारियां भी बैठी हुई थी। उसी दौरान अरांव रोड स्थित राष्ट्रीय महिला महाविद्यालय के निकट सामने तेज गति से आ...