गंगापार, अप्रैल 29 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना थाना के लखरांवा गांव में मंगलवार रात एक शादी समारोह उस समय सनसनीखेज मोड़ ले बैठा जब जयमाल से ठीक पहले पहुंची एक महिला ने दूल्हे को अपना पति बताते हुए शादी रोकवा दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरातफरी मच गई और खुशियों का माहौल हंगामे में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने ले गई, जिसके बाद बारात बिना भोजन किए ही लौट गई।रीवा जनपद के जनेह थाना क्षेत्र से बारात करछना थाना के लखरांवा गांव में आई थी। द्वार पूजा की रस्म के दौरान महिला के दावे से पूरा समारोह विवाद में आ गया। दूल्हे ने पुलिस को बताया कि वह पहले उक्त महिला के साथ रहता था, लेकिन पिछले तीन वर्षों से कोई संबंध नहीं है। इधर, लड़की पक्ष के लोगों ने आक्रोश में दूल्हे के पिता को रोक लिया और शादी में हुए खर्च की भरपाई की म...