चंदौली, मई 8 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बाघी गांव में बीते गुरुवार की रात पहुंची बारात में विवाह के दौरान दुल्हन को नकली जेवर देने एवं मंडप में नकली नोट न्यौछावर किये जाने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। इसकी जानकारी होने पर वधू पक्ष विरोध कर हंगामा करने लगे। इस दौरान अधिकांश बराती भाग निकले। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दुल्हा और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को दिन भर दोनों पक्षों के रिस्तेदारो के बीच चली पंचायत में तीन लाख रुपए दुल्हन पक्ष को दिए जाने की बनी सहमति पर मामला शांत हुआ।नौगढ यह भी पढ़ें- सात फेरे के बाद मामूली विवाद में टूटी शादी, बिन दुल्हन लौटी बारात थाना क्षेत्र के बाघी गांव में बीते गुरुवार की रात मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के घमहांपुर गांव से बरात पहुंची। ...