बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रसोई गैस की उपलब्धता और खपत को लेकर एसडीओ प्रियंका कुमारी ने रेस्टोरेंट मालिकों, मैरज हॉल संचालकों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शादी या अन्य प्रकार के भोज में घरेलू रसोई सिलेंडर के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दी गयी है। अब इस तरह के आयोजनों में कर्मिशियल गैस सिलेंडर का उपयोग करना है। उन्होंने बताया कि शादी के आयोजकों को कार्ड लगाकर शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या के साथ एसडीओ को आवेदन देना होगा। आवेदन के अनुसार ही आयोजक को कर्मिशियल गैस सिलेंडर दिया जायेगा। (शेखपुरा से संजय मेहता) यह भी पढ़ें- घेरलू गैस सिलेंडर का नहीं होगा कामर्शियल इस्तेमाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.