किशनगंज, अप्रैल 9 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों और तेल कंपनियों को निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि शादी-विवाह जैसे आयोजनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग नहीं किया जाएगा। इसके स्थान पर केवल वाणिज्यिक एलपीजी गैस का ही उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाएगा। सरकार के विशेष सचिव उपेन्द्र कुमार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि अक्सर देखा जाता है कि लोग वैवाहिक कार्यक्रमों में घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल करते हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। इससे आम उपभोक्ताओं को मिलने वाली गैस की आपूर्ति प्रभावित होती है और बैकलॉग की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वर्तमान में पश्चिम एशिया में तेल एवं प्राकृतिक गैस से जुड़ी समस्याओं के कारण आपूर्ति पर दबाव और बढ़ गया है, जिसे ...