संवाददाता, अगस्त 23 -- बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद पति ने उसके सामने अपनी प्रेमिका को घर लाकर उसके साथ रहने का दबाव बनाया। इसके साथ ही उसे अपने साथ रखने की एवज में 10 लाख रुपये और दिल्ली में प्लॉट की मांग की गई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार, डिबाई क्षेत्र की युवती की शादी फरवरी 2026 में अलीगढ़ निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता के मायके वालों ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार करीब 35 लाख रुपये खर्च किए थे। विवाह के बाद पति ने पत्नी को बताया कि उसका पहले से एक युवती के साथ प्रेम संबंध है और उसकी शादी जबरन कराई गई है।प्रेमिका को घर ले आया पति पीड़...