बांदा, मार्च 2 -- बांदा। शादी करने से मना करने से नाराज किशोरी ने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से दुपटटा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। उधर मृतका के ताऊ ने मां पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरैनी कोतलवाी क्षेत्र के एक गांव निवासी 14वर्षीय किशोरी ने रविवार की दोपहर कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में दुपटटा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंची मां ने शव देखा तो चीख पड़ी। शोर गुल सुनकर आस पास के लेाग मौके पर पहुंच गए। किसी तहर फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेट...