शादी न करने पर युवती को मारने की धमकी, केस दर्ज
बलरामपुर, अप्रैल 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने स्थानीय युवक पर लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न, धमकी व जबरन शादी के दबाव का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता शालिनी पांउेय निवासी रामपुर कोतवाली नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विशुनपुर टनटनवा गांव निवासी सिद्धार्थ पांडेय पिछले कई महीनों से उसे लगातार फोन व मैसेज के जरिए परेशान कर रहा है। आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहा था और इंकार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है। आरोपी ने कई बार जान से मारने, भाई को नुकसान पहुंचाने और यहां तक कि तेजाब फेंकने जैसी धमकियां दीं। साथ ही, उसने परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की बात कही। इन धमकियों से पीड़िता और उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.