कानपुर, जनवरी 4 -- सरसौल। महाराजपुर में एक महिला ने गांव के ही दो युवकों पर बेटी से छेड़खानी करने और जबरन शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपिातों का विरोध करने पर उन्होंने युवती से मारपीट कर तेजाब डालने की धमकी दी। जिस पर युवती डरी सहमी है। युवती की मां ने आरोपितों के खिलाफ महाराजपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। महाराजपुर के एक गांव निवासी महिला के अनुसार गाव के ही विशाल व दिनेश ने बीती 31 दिसंबर को खेत जाते समय उनकी बेटी को बदनीयती से पकड़ लिया। विरोध करने पर अभद्रता की और मारपीट का प्रयास किया। आरोपित पीड़िता पर शादी करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने धमकी दी कि यदि मुझसे शादी नहीं की तो तेजाब डालकर जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। पीड़िता की मां ने आरोपितों के खिलाफ महाराजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.