बहराइच, मार्च 7 -- बहराइच, संवाददाता। शादी तय होने के बाद लेन देन को लेकर हुए विवाद के बीच एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार शाम हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच और पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। फखरपुर थाना क्षेत्र के बुबकापुर गांव के मजरा भिखईपुरवा में रहने वाली शबनम (19) पुत्री चांद अली का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला। परिजनों ने जब उसे इस हालत में देखा तो चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।परिजनों के अनुसार युवती का विवाह कहीं तय किया गया था, लेकिन शादी से पहले लेनदेन को लेकर वधू और वर पक्ष के बीच बात नहीं बन पा रही थी। इसके चलते शादी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.