शादी तय होने के बाद युवती से किया दुष्कर्म
बस्ती, जुलाई 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के रुधौली थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ शादी तय होने के बाद दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि इस वर्ष नवंबर शादी तय थी। इस बीच होने वाले दूल्हे ने युवती को मिलने के लिए अकेले बुलाया। इसका फायदा उठाकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद आरोपी ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर लड़की का पिता जब पूछताछ करने गया तो उसे जानमाल की धमकी भी दी गई। रुधौली पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी की शादी सिद्धार्थनगर के रहने वाले रामप्रकाश के साथ करीब दस माह पूर्व तय हुई थी। शादी, 23 नवम्बर 2026 को होन थी। इस बीच बेटी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.