शादी तय होते ही महिला सिपाही को धमकी, साइबर थाने में मुकदमा
बदायूं, सितम्बर 3 -- बदायूं। शादी तय होने के बाद महिला सिपाही और उसके ससुराल पक्ष के लोगों को अनजान व्यक्ति धमकी भरे कॉल और मैसेज करने लगा। जान से मारने और ड्यूटी नहीं करने की धमकी दी गई। परेशान महिला सिपाही ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बदायूं पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही शोभा रानी ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी शादी शामली जिले के महावतपुर में तय हुई है। शादी तय होने के बाद उसके और ससुराल पक्ष के लोगों के मोबाइल फोन पर अनजान व्यक्ति कॉल और मैसेज करने लगा। शिकायत में कहा गया है कि कॉल करने वाला लगातार धमकी भरे संदेश भेज रहा है। महिला सिपाही का आरोप है कि उसे और उसके ससुराल पक्ष के लोगों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसके साथ ही उसे ड्यूटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.