नई दिल्ली, जनवरी 30 -- कर्नाटक से दोहरे आत्महत्या के मामले ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यहां पर एक लड़की अपनी शादी के कुछ दिनों बाद ही प्रेमी के साथ भाग गई, इसके बाद उसने पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। परेशान होकर उसके पति ने आत्महत्या कर ली। लड़के की मौत की खबर सुनकर, जिस इंसान ने उनकी शादी करवाने में अहम भूमिका निभाई थी उसने भी आत्महत्या कर ली। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना तब सामने आई, जब गुम्मनूरू के रहने वाले 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। वह अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ गया जिसमें उसने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और दो रिश्तेदारों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। इस सुसाइड नोट में उसने इन्हीं लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। लड़के की मौत की खबर सुनने के कुछ समय बाद ही इस शाद...