गोपालगंज, अप्रैल 1 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता शहर के मिंज स्टेडियम के समीप मंगलवार की शाम एक सनकी युवक ने शादी टूटने से नाराज होकर एक युवती की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया। घटना के बाद युवती थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि श्रीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले कटेया थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के एक युवक के साथ तय हुई थी। शादी तय होने के बाद लड़की पक्ष की ओर से उपहार स्वरूप कुछ रुपये भी दिए गए थे। बाद में लड़के पक्ष ने बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर दी। लड़की पक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद रिश्ता टूट गया। इसके बाद लड़की पक्ष ने दिए गए रुपये वापस मांगे, लेकिन लड़के पक्ष ने इनकार कर दिया।मामले में लड़...