शादी जल्दी न करने पर महिला और उसके परिजनों को पीटा
पीलीभीत, मार्च 9 -- पूरनपुर। कुछ लोगों ने महिला पर उसके बेटे की शादी जल्दी करने का दबाव बनाया। मना करने पर घर में घुसकर मारपीट की। इससे महिला, उसका बेटा और बेटी घायल हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर की रहने वाली मीना देवी पत्नी रामेश्वर ने अपने बेटे करन की शादी गांव के ही देवेंद्र की रिश्तेदारी में तय की है। सात मार्च को देवेंद्र पुत्र रामदीन, जगमोहन पुत्र रामकुमार, रामदीन और रामकुमार पुत्र भीमसेन के साथ मीना देवी के घर पहुंचे। आरोपी उनसे बेटे करन की शादी जल्दी करने का दबाव बनाने लगे। मीना देवी ने रुपयों की व्यवस्था न होने पर छह महीने बाद शादी करने की बात कही। इस पर आरोपी गाली गलौज करनेलगे। विरोध पर सभी ने मारपीट शुरु कर दी। बचाने आए पुत्र करन और बेटी रीतू की भी आरोपियों ने पिटाई लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.