बुलंदशहर, मार्च 13 -- खुर्जा में देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक महिला देवी सरकार अपने देवर सरल सरकार से शादी करना चाहती थी, जिसके लिए सरल सरकार तैयार नहीं हुआ। इसी के चलते जंगल में ले जाकर देवी सरकार ने अपने देवर और अपनी मासूम बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जब वह बेहोश हो गए तो बाद में उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद देवी सरकार ने खुद भी पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए इसकी पुष्टि की है।पुलिस सूत्रों के अनुसार पति से विवाद के बाद देवी सरकार बुरी तरह टूट गई थी। उसे अब कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। उसकी देवर से ...