कुशीनगर, जुलाई 29 -- UP News: यूपी के कुशीनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बुधवार की दोपहर आम के पेड़ से नव विवाहित दंपति के शव फंदे से लटकते मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ये घटना हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जिंदा छपरा का है। इस गांव के रहने वाले दयानिधि भारती के 20 वर्षीय बेटे रितेश भारती का खड्डा के वार्ड नंबर-10 निवासी गोपाल शर्मा की बेटी पूजा शर्मा से लव अफेयर था। करीब छह महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी,जिसके बाद पूजा रितेश के घर रहने लगी थी। लोगों का कहना है कि शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार को दोनों गांव के पास स्थित छठ घा...