मुख्य संवाददाता, मई 20 -- UP News : पुलिस के पास सिर्फ गुंडे बदमाशों के मामले नहीं पहुंचते। घरेलू विवाद में भी ऐसे-ऐसे आरोप लगाए जाते हैं कि पुलिस के होश उड़ जाते हैं। ताजनगरी आगरा में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में एकता थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है। विवाहिता का आरोप है कि पति को उसमें दिलचस्पी ही नहीं है। उसे लड़के अच्छे लगते हैं। लड़की बन 200 लड़कों से चैट करता है। उनसे मिलता है। संबंध बनाता है। उसके साथ धोखा हुआ है। धोखे और मारपीट में ससुरालीजन भी आरोपित हैं। एकता क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी दिसंबर 2024 में हुई थी। मई 2025 से वह अपने मायके में है। पीड़िता ने मुकदमे में लिखाया है कि उसकी शादी उज्जैन निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद पति ने कहा कि पहले एक-दूसरे को समझेंगे। उसके बाद...