संवाददाता, जून 18 -- यूपी के मुरादाबाद में पति को बुलाने की जिद लेकर एक युवती टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि शादी के 5 दिन बाद उसके पति ने फांसी लगा ली थी। लेकिन परिजनों की तत्परता के चलते वो बचा लिया गया। उसने अपने पति से लव मैरिज की है। लेकिन शादी के एक महीने बाद भी उसकी विदाई नहीं हो सकी है। इसी से परेशान होकर वो टावर पर चढ़ गई। उसका कहना है कि पति उसे अपने साथ लेकर नहीं जा रहा है। वहीं, ससुराल वालों का कहना है कि शादी जबरन हुई है। प्रेम विवाह के बाद विदाई को लेकर चल रहे विवाद ने बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक नवविवाहिता युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और पति को बुलाने की जिद्द करने लगी। युवती के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद विवाह...