झांसी, फरवरी 26 -- झांसी,। ककरबई थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत धमनौड़ में शादी के तीन साल बाद महिला का शव बंद कमरे में फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के सेंदरी के गांव बड़ा तरीचर निवासी घासीराम की बेटी कल्पना रायकवार (28) की शादी करीब तीन साल पहले ककरबई थाना क्षेत्र के गांव धमनौड़ निवासी पुष्पेंद्र रायकवार के साथ हुई थी। पुष्पेंद्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बीती देर शाम परिजन घर पर थे। तभी वह अंदर के कमरे में गई। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। काफी देर तक जब उसकी कोई आहट नहीं हुई तो परिजनों की चिंता हुई। उन्होंने झांककर देखा तो कल्पना का शव बंद कमरे में फांसी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.