नई दिल्ली, फरवरी 24 -- स्कूल संचालक राकेश कुमार साह के साथ भागकर शादी रचाने वाली शाइस्ता परवीन मां बन गई है। शादी के तीन दिनों बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर दंपती को बधाई दी जा रही है। खासकर राकेश साह को मोहब्बत में वादा निभाने के लिए खास तौर पर सराहा जा रहा है। शाइस्ता के भाई ने मुजफ्फरपुर के औराई थाने में बहन को शादी की नीयत से अगवा किए जाने की शिकायत की है। इधर पुलिस ने शाइस्ता को बच्चे के साथ कस्टडी में ले लिया है। 18 फरवरी को 28 साल की शाइस्ता ने अपने स्कूल के संचालक 60 वर्षीय राकेश साह के साथ नेपाल में एक मंदिर में शादी कर ली थी। इस शादी की देश भर में चर्चा हुई क्योंकि मोहब्बत में उम्र और मजहब की दीवार को लांघ कर दोनों ने जीवन के सफर पर साथ चलने का फैसला किया। शाइस्ता और राकेश साह औराई थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। ...