शादी के 25 साल बाद आईं दूरियां, काउंसलर्स ने दंपति को मिलाया
संभल, मई 31 -- पुलिस परिवार परामर्श सुलह-समझौता केंद्र की बैठक शनिवार को पुलिस लाइन बहजोई में थानाध्यक्ष डॉ. रूकमपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों को काउंसलर्स की मदद से सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया गया। काउंसलिंग के दौरान कुल 55 पत्रावलियों की सुनवाई की गई, जिनमें से 25 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें एक मामला विशेष रूप से चर्चा का विषय रहा। बहजोई निवासी दंपति, जिनकी शादी को 25 वर्ष हो चुके हैं और बेटी की शादी भी करीब डेढ़ वर्ष पहले हो चुकी है, किसी बात को लेकर आपसी विवाद में उलझ गए थे। शिकायत पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने पर मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया। यहां दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया। रिश्ते में आई दूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.