शामली, मई 23 -- यूपी के शामली में पति और देवर हैवान बन गए। दोनों ने मिलकर एक महिला को शादी के 22 साल बाद घर से निकाल दिया। इसके बाद भी महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला का आरोप है कि घर से निकाले जाने के बाद जब महिला ने अपने पति से गुजारा भत्ता मांगा तो उससे मारपीट की गई। आए दिन जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कस्बा एलम की रहने वाले विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस को देखकर पति व ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।शादी और मारपीट का मामला एलम निवासी पीड़िता महिला नसीमा ने बताया कि करीब 22 वर्ष पूर्व उसकी शादी गय्यूर पुत्र जमील से हुई थी, लेकिन 24 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उसके पति और देवर लुकमान ने मारपीट व गाली-गलौज कर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही, पति गुजारा भत्ता...