हाथरस, मार्च 11 -- सादाबाद के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने ससुरालीजनों के खिलाफ महिला थाने में दहेज उत्पीड़न किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है,जिसके चलते शादी के 18 साल बीत जाने के बाद भी उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। 18 साल पहले विवाहिता की शादी हुई थी। पति दिल्ली स्थित गली फूलवाली में रहते है। विवाहिता के साथ उसकी 16 वर्षीय बेटी,14 वर्षीय बेटा और दो वर्षीय बेटा रहता है। पीडिता का आरोप है कि शुरूआत से ही ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार लालची प्रवृति का रहा। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे लगातार परेशान करते रहे और दहेज की मांग जारी रखी। पीड़िता के पिता ने जीवन यापन के लिए प्लाट खरीदने के लिए पैसे दिये। ससुरालीजनों ने प्लाट बेटे की मां के नाम कर लिखवा दिया। आरोप लग...