शादी के 15 दिन में ही नवविवाहिता गहने लेकर प्रेमी संग फरार, केस
मुरादाबाद, मई 26 -- मझोला थाना क्षेत्र में शादी के 15 दिन भी नहीं बीते और नवविवाहिता प्रेमी के संग फरार हो गई। जाते समय घर से पति का मोबाइल फोन और सोने-चांदी के गहने भी समेट कर ले गई। पति ने ढक्का निवासी युवक पर बहलाफुसला ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र निवासी युवक मझोला क्षेत्र में रहकर फर्म में काम करता है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में युवक ने बताया कि बीते 10 मई 2026 को उसकी शादी मझोला के ही ढक्का निवासी युवती के साथ हुई। आरोप लगाया कि 24 मई को रात किसी समय ढक्का का ही रहने वाला सचिन उर्फ मोहित नाम का युवक उसकी पत्नी को बहलाफुसला कर भगा ले गया। पीड़ित पति के अनुसार जाते समय पत्नी उसका मोबाइल फोन, डेढ़ तोला सोना और करीब 200 ग्राम चांदी के गहने भी लेकर चली गई। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.