मिर्जापुर, अप्रैल 28 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमहा गांव मंगलवार की सुबह कच्चे मकान के बड़ेर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में ले लिया। युवती के मौत का कारण पता लगाने में जुट गई है। क्षेत्र नौगवां के अमहा गांव निवासी 20 वर्षीय सुमन के पिता सुखराज और मां की पूर्व में मौत हो चुकी है, तब से सुमन की देखभाल उसके चाचा देवनारायण करते थे। 13 मई को उसकी शादी प्रयागराज जिले के बरमपुर दीघिया गांव में तय थी। चाचा देवनारायण ने बताया कि सुबह कच्चे मकान के बड़ेर में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे पर सुमन का शव लटका मिला। यह भी पढ़ें- पारिवारिक तनाव में युवती ने की आत्महत्या युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चाचा ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसआई विनोद कुमा...