शादी के 14 महीने बाद महिला की मौत
झांसी, मई 3 -- झांसी। कटेरा थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव नगाइच में शादी के 14 महीने बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसने 25 दिन पहले बेटी को जन्म दिया था। मायके वालों ने बहन का सही इलाज न कराने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जालौन के गांव भरसूड़ा निवासी प्रियंका (27) की शादी 20 फरवरी 2025 को झांसी के कटेरा थाना के गांव नागाइच निवासी राजसिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो ठीक रहा। इसके बाद प्रियंका गर्भवती हुई। बीती 8 अप्रैल को घर पर उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद से बीमार रहने लगी। बीती 30 अप्रैल को उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। खबर पाकर पहुंचे मृतक के भाई कृष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.