देवरिया, मई 15 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। शादी के 10 साल बाद महिला ने अपने आप को कुंवारी बता प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने का एप्लीकेशन दे दिया। पुलिस वेरिफिकेशन में मामला उजागर हो गया। वह 9 साल के बेटे और पति को छोड़कर प्रेमी से शादी पर अड़ी हुई है। गुरुवार को थाने पर बयान देने पहुंची महिला की बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पति भी थाने पहुंचा और बिना तलाक लिए दूसरी शादी पर आमादा महिला के खिलाफ तहरीर दिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 10 वर्ष पहले हुई। दोनों के 9 वर्ष का एक बेटा भी है। पति का आरोप है कि महिला अक्सर मोबाइल फोन से किसी से बात करती रहती थी। पति और नौ वर्ष के बेटे को छोड़कर महिला ने अपने प्रेमी से शादी के लिए गुपचुप ढंग से कोर्ट मैरिज का एप्लीकेशन दिया था। वेरिफिकेशन के लिए क...