नई दिल्ली, जून 18 -- उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक पति के साथ शादी के 10 वें दिन खेला हो गया। पति अपनी नई नवेली दुल्हन को शॉपिंग कराने ले गया था। इसी दौरान पत्नी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई। काफी देर तक पत्नी को खोजने के बाद थकहार कर पति ने मुगलसराय कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी संग ढूंढ निकाला। थाने में जब दोनों के परिवार जुटे तो महिला प्रेमी संग रहने पर अड़ गई। अंत में पति ने भी सहमति दे दी और नव नवेली दुल्हन को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। यह वाकया चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का है। इस क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले शमशेर चौहान की शादी चार जून 2025 को इसी क्षेत्र के एक अन्य गांव की रहने वाली खुशी सिंह से हुई थी। शादी के बाद 10 दिन तक सब कुछ सामान्य था। दसवें दिन पति शमशेर अ...