देवरिया, जून 30 -- बरहज (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। जिले के बरहज नगर के पुराना बरहज मोहल्ले में शादी तय होने को लेकर उपजे विवाद में दो सगे भाईयों ने रविवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़े भाई की हालत गंभीर होने पर बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- देवरिया में शादी के विवाद में दो भाइयों ने खाया जहरीला पदार्थ, एक ने अस्पताल से भागकर दोबारा खाया, मौतविवाद की शुरुआत पुराना बरहज निवासी राजकुमार गिरि के पांच बेटों में से तीसरे नंबर के विष्णु गोस्वामी की शादी की बात बिंदही में और चौथे नंबर के महेश गोस्वामी की शादी की बात बिहार के विजयीपुर में चल रही थी। बताया जा रहा है कि सबसे छोटा भाई केशव विजयीपुर में तय हो रही शादी का विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर रविवार की रात घर में विष्...