चम्पावत, अप्रैल 8 -- चम्पावत में वैवाहिक आयोजनों के लिए व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का कोटा तय किया गया है। इसके लिए जिला पूर्ति कार्यालय में आवेदन करना होगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि नई एसओपी के तहत जिले को हर दिन कुल 12 व्यावसायिक सिलेंडर का कोटा तय किया गया है। बताया कि हर विवाह के लिए अस्थाई कनेक्शन के रूप में अधिकतम दो व्यावसायिक सिलेंडर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शादी के लिए व्यावसायिक सिलेंडर लेने को पूर्ति निरीक्षक और डीएसओ कार्यालय में आवेदन किए जा सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी को शादी का कार्ड पेश करना होगा। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.