बेगुसराय, मार्च 6 -- वीरपुर। नौला पंचायत के एक गांव से 19 वर्षीया युवती का अपहरण कर लिया गया है। वह एक महीने से गायब है। इस सम्बंध में लड़की के पिता ने वीरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि 2 फरवरी को उसकी पुत्री बीए की परीक्षा देने के लिए कोऑपरेटिव कॉलेज बेगूसराय गई थी,पर आजतक नहीं लौटी। उन्होंने कहा है कि खोजबीन के क्रम में पता चला कि गाड़ा गांव निवासी दुनीलाल पासवान के पुत्र रौशन कुमार ने उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर शादी के लिए अगवा कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.