प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रेमी से शादी करने की जिद पर थरवई थाने में चार दिन तक धरने पर बैठी युवती के मामले में बुधवार को आखिरकार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रेमी और उसके साथी समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। थरवई इलाके के एक गांव की युवती का पड़िला के जिम ट्रेनर सूरज तिवारी से प्रेम संबंध था। एक साल पहले दोनों घर से भाग गए थे। पुलिस ने दबाव बनाया तो सूरज युवती को थाने छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने युवती को उसके घर पहुंचा कर मामले को रफादफा कर दिया था। इससे आहत होकर युवती के परिजन गांव छोड़कर दूसरी जगह रहने लगे। युवती नौ माह पहले सूरज तिवारी के साथ फिर भाग गई। इससे नाराज परिजनों ने युवती से सारे संबंध खत्म कर लिए थे। सूरज तिवारी युवती को छो...