आरा, जुलाई 28 -- -भोजपुर के गड़हनी इलाके से पकड़ा गया हत्या का नामजद आरोपित -चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के बधार स्थित करहा से 29 जून को मिला था युवती का शव -पूछताछ में प्रेमी ने कबूला गुनाह, बोला : झारखंड से बुलाया और गला रेत कर दी थी हत्या -इंस्टाग्राम से हुआ था प्यार, शादी के चक्कर में घर से भागी युवती ने गंवा दी थी जान आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में झारखंड निवासी युवती की हत्या में पुलिस को अहम सफलता मिली है।

आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने युवती के प्रेमी सिट्टू यादव उर्फ मंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह हत्या का नामजद आरोपित भी है। सिट्टू यादव उर्फ मंजित कुमार चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी योगेंद्र सिंह का पुत्र है। तकनीकी सूत्र और लोकल इनपुट के आधार पर उस...