रुडकी, अप्रैल 30 -- रुड़की, संवाददाता। शादी के लिए कपड़े खरीदने जा रहे बाइक सवार तीन युवक गुरुवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लंढौरा-नगला मार्ग पर उस समय हुआ, जब उनकी बाइक एक चौपहिया वाहन की चपेट में आ गई। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- रुड़की में शादी की खरीदारी करने गए तीन युवक सड़क हादसे में घायल यह भी पढ़ें- घर से निकले थे बारात, पहुंच गए श्मसान; 3 बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...