नई दिल्ली, फरवरी 19 -- अगर सही लाइफ पार्टनर मिल जाए तो जिंदगी खूबसूरत बन जाती है, लेकिन अगर वही सही ना मिले तो इसी जिंदगी को नर्क बनते देर नहीं लगती। आज के समय में सही जीवनसाथी चुनना आसान काम नहीं है। रिश्ते जल्दी बनते हैं और उतनी ही जल्दी टूट भी जाते हैं। ऐसे में सोच-समझकर फैसला लेना बहुत जरूरी है। रिलेशनशिप कोच आनंद हांडा के अनुसार शादी जैसा बड़ा निर्णय लेने से पहले कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना चाहिए। चाहे आप लव मैरिज करें या अरेंज मैरिज, सही इंसान को पहचानना आपकी जिम्मेदारी है। जल्दबाजी न करें, समझदारी से आगे बढ़ें।करियर और भविष्य को लेकर उसका नजरिया समझें कोच आनंद हांडा के मुताबिक कोई भी फैसला लेने से पहले उस लड़के के साथ थोड़ा समय बिताएं। सिर्फ बातों से नहीं, उसके व्यवहार से समझने की कोशिश करें कि वह आपके जॉब और करियर को लेकर क्या स...