संवाददाता, मई 12 -- UP News : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में एक शादी के रिसेप्शन का जश्न 'आउट ऑफ कंट्रोल' हो गया। इस जश्न में बार बालाओं ने ठुमके लगाने शुरू किए तो कुछ युवक इतने बेकाबू हो गए कि मंच पर चढ़ गए। आरोप है कि उन्होंने नियम-कानून को ताक पर रखकर हवा में असलहे लहराने शुरू कर दिए। यह भी दावा किया जा रहा है कि एक युवक ने बार बाला के डांस पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। रिसेप्शन के जश्न, बार बालाओं के डांस और युवक के असलहा लहराने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि असलहा लहराने वाले युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है लेकिन उसका चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। घ...