हजारीबाग, अप्रैल 23 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। इन दिनों जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया हैं। एक तरह से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शादी के मौसम में खरीददारी पर भी इसका असर पड़ रहा है। सुबह आठ बजे के बाद ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। दस बजे के बाद तो लोग घर से बाहर निकलने में परहेज करने लगे हैं। इससे दुकानदार भी प्रभावित हो रहे है। अप्रैल माह में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से लोग दिन के समय घरों में कैद होने को मजबूर है। शादी ब्याह के इस सीजन में जहां बाजारों में रौनक होनी चाहिए थी, वहीं भीषण गर्मी के कारण खरीदारों की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- भीषण लू चलने से घर से निकलना मुश्किल दोपहर के समय बाजार लगभग सूने पड़ जाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक सुबह ज...