अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र के रेनुका अस्पताल में घुसकर मरीज वेदपाल की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार पीएसी के सिपाही व शूटर की तलाश में पुलिस जुटी है। इसी बीच वेदपाल के भाई एएमयू छात्र सोनपाल ने एक कॉल रिकॉर्डिंग साझा की है। इसमें कहा है कि युवती की शादी के बाद ही चार फरवरी को वेदपाल की हत्या करने की योजना थी। इसके लिए 30 जनवरी को उसका अपहरण किया गया था। उसे बंधक बनाकर पीटा गया। जैसे-तैसे वह छूटकर आया तो उसे जेल भिजवा दिया। यही नहीं, वहां से छूटने के बाद जेल के बाहर उसे मारने का प्लान था। ये सारी बातें वेदपाल के परिजनों ने डीएम मथुरा को लिखे पत्र में भी कही थीं। इसी रिकॉर्डिंग को लेकर सोनपाल ने गुरुवार को एसएसपी से मुलाकात की। शुक्रवार को फिर से एसएसपी के समक्ष अपनी बात रखेंगे। खैर थाना क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.