हमीरपुर, मार्च 12 -- मुस्करा, संवाददाता। बांदा जनपद के बिसंडा कस्बा निवासी शोभा की शादी वर्ष 2017-18 में हुसैना गांव निवासी भगत सिंह यादव के साथ हुई थी। विवाह के बाद शोभा के दो बच्चे हुए, जिनमें आठ वर्षीय पुत्र और तीन वर्षीय पुत्री टिशु है। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष का व्यवहार शोभा के प्रति ठीक नहीं था। परिवार के पास मात्र तीन-चार बीघा जमीन है, जिसमें खेतीबाड़ी होती है। भगत सिंह के शराब का आदी होने के कारण घर की जिम्मेदारी काफी हद तक शोभा पर ही थी। वह मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। देर रात घर से निकली और तड़के लगाई तालाब में छलांगगुरुवार सुबह करीब 5.40 बजे गांव के प्रधान को सूचना मिली कि एक महिला अपनी बच्ची के साथ तालाब में कूद गई है। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी बीच सूचना पर पीआरवी मुस्करा ...