कोडरमा, मई 24 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पचौरी गांव निवासी काजल कुमारी ने विवाह के बाद पति समेत दर्जनभर लोगों पर दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में काजल कुमारी ने बताया कि 23 मई की रात वह अपने प्रेमी रोशन कुमार से चोरी-छिपे मिलने गई थी। इसी दौरान घरवालों और ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया। पूछताछ में रोशन कुमार, पिता सुधीर सिंह, ग्राम ईटांय निवासी ने काजल से प्रेम संबंध होने और शादी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों का विवाह करा दिया गया। काजल ने आवेदन में कहा है कि रोशन कुमार से उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया था और पूर्व में कई बार शारीरिक संबंध भी बने थे।

दहेज की मांग काजल का आ...