बांदा, अप्रैल 9 -- बांदा। लुटेरी दूल्हन की साजिश का शिकार हुए दुलीचंद्र ने बताया कि गांव का शिवकुमार दुल्हन को लेकर उनके घर आया। दो दिन घर में रही। औपचारिक शादी के बाद भी दुल्हन उससे दूरी बनाए रही। उसने मिलने का प्रयास किया तो उसकी मौसी रोक देती थी। इससे उसे पहले ही कुछ शक हुआ था। लेकिन यह सोचकर कि शादी हो गई है तो मिलेगी ही, शांत रहा। जब दुल्हन भग गई तो उसने ठगा सा महसूस किया। वहीं पिता फुल्लू ने बताया कि वह मजदूरी पेशा हैं। लड़के ने बिचौलिए को उनसे लेकर 50 दिए तो एकबारगी उन्होंने मना किया, लेकिन बेटा शादी की जिद में पड़ गया। दुल्हन को लगातार तलाश रहे हैं, पर न दूल्हन मिल रही है और न ही बिचौलिये का कहीं पता चला रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...