गोपालगंज, फरवरी 25 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। राजस्थान के दो युवकों से शादी के नाम पर करीब पांच लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने जांच के दौरान 'लुटेरी दुल्हनों' के ठिकानों का पता लगा लिया है। साथ ही गिरोह में शामिल अन्य साथियों की तलाश में भी पुलिस की टीम जुटी हुई है। पुलिस की तहकीकात में सामने आया है कि 'लुटेरी दुल्हनों' का गिरोह जिले के बरौली थाना क्षेत्र में रहता है, जबकि उनके कुछ साथी मांझागढ़ थाना क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। इस जानकारी के बाद नगर थाने की पुलिस टीम ने दोनों जगहों पर छापेमारी की। हालांकि, पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग सकी। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि मामले में मिले आवेदन के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के क्रम में आरोपितों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.