शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं योगी के मंत्री संदीप सिंह, भाई को भी मिलेगी दुल्हनिया
अलीगढ़, सितम्बर 18 -- Aligarh News: यूपी की सियासत में बेहद अहम स्थान रखने वाले और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह के राजनीतिक घराने में इस साल दीपावली के बाद शहनाई गूंजेगी। कल्याण सिंह के पौत्र और प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह आगामी नवंबर माह में विवाह के बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी की तारीख फाइनल हो गई है। साथ ही उनके छोटे भाई को भी दुल्हनिया मिलने वाली है। संदीप सिंह के भाई सौरभ सिंह वर्मा की 14 नवंबर को अलीगढ़ में सगाई होगी। सौरभ सिंह अखिले भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। एक ही परिवार में दोनों भाइयों की शादी और सगाई को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वीवीआईपी वैवाहिक कार्यक्रम में न सिर्फ एक, बल्कि दो दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार होंगे, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.