हाथरस, फरवरी 27 -- कोतवाली सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक की पांच दिन पूर्व शादी हुई। शादी के पांच दिन बाद ही पत्नी घर से जेवर आदि लेकर चंपत हो गई। पीड़ित युवक ने अब पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए तहरीर कोतवाली सदर में दी है। युवक की शादी पांच दिन पूर्व 21 फरवरी को चंदपा क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। युवक का आरोप है कि 23 फरवरी को पत्नी ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया,लेकिन वो बाल बाल बच गया। इसके बाद पत्नी ने कहा कि वो उसके साथ ही रहना चाहती है। युवक ने बताया कि 25 फरवरी को पत्नी ने उसके लिए खाना बनाया और उसे खिलाया, लेकिन उसने खुद खाना नहीं खाया। रात में युवक सो गया और जब वह सुबह उठा तो पत्नी गायब थी। उसने देखा कि उसके घर से कीमती जेवर और नकदी गायब हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसके घर से सोने का हुसल...