शादी के पांचवें दिन ही पत्नी प्रेमी के साथ फरार, मिठाई खरीदने के दौरान पति को दिया चकमा
पिनाहट (आगरा) हिन्दुस्तान संवाद, जुलाई 28 -- यूपी के आगरा में एक युवक के साथ हनीमून से पहले ही खेला हो गया है। शादी के पांचवें ही दिन पत्नी बीच रास्ते पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। अचानक हुई घटना से पति हैरान-परेशान हो गया। पहले तो उसे कुछ समझ ही नहीं आया। फिर आसपास के लोगों ने बताया कि एक कार में बैठकर किसी के साथ उसकी पत्नी निकल गई है। खुद को किसी तरह संभालते हुए पिनाहट पुलिस स्टेशन पहुंचा और पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में बताया कि पत्नी अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण और नौ हजार रुपए भी ले गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिस कार से फरार हुई, उसका नंबर हासिल करके सुराग लगा रही है। विवाहिता के मायके वालों से भी संपर्क साधा जा रहा है। यह भी पता चला है कि नवविवाहिता शादी से पहले भी प्रेमी के साथ भाग चुकी है। मध्य प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.