मोतिहारी, फरवरी 26 -- तुरकौलिया, निसं.। थाना क्षेत्र के मांझार गांव से एक नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी । फरार दुल्हन लक्की कुमारी मांझार गांव के भानु कुमार शर्मा की पत्नी है। दुल्हन अपने साथ करीब 12 लाख रुपये के जेवरात व नकद 50 हजार रुपये नकद लेकर भागी हुई है। घटना को लेकर पति व ससुराल वाले बेहद परेशान हैं। मामले में पीड़ित पति भानु शर्मा ने थाना में आवेदन देकर पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। बताया जाता है कि मांझार गांव के गौरीशंकर शर्मा के पुत्र भानु कुमार शर्मा की शादी 20 फ़रवरी को संग्रामपुर थाना के इंद्रगाछी गांव के बच्चा शर्मा की पुत्री लक्की के साथ हुआ। 24 फरवरी को लक्की ने अपने पति से शहर के एक कॉलेज मे छात्रवृति का फ्रॉम भरने की बात कहकर साथ गयी। कॉलेज के गेट पर पति को खड़ा कर वह अंदर गयी। पत्नी के इंतजार मे भ...