शादी के नाम पर 1.60 लाख की वसूली, महिला गिरफ्तार
सोनभद्र, सितम्बर 16 -- वैनी, हिन्दुस्तान संवाद। शादी कराने के नाम पर एक व्यक्ति को सोनभद्र बुलाकर कथित रूप से डराने-धमकाने और 1.60 लाख रुपये की जबरन वसूली करने के मामले में रायपुर पुलिस ने बुधवार को एक महिला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। रायपुर थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि मधू पांडेय और उसके साथियों ने शादी कराने के नाम पर वादी को सोनभद्र बुलाया था। शादी की रस्म पूरी होने के बाद उसे कथित रूप से डराया-धमकाया गया। आरोप है कि उसे नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर 1.60 लाख रुपये की जबरन वसूली की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर वांछित महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश की जा रही थी। पुलिस ने बुधवार को मुखबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.