शादी के नाम पर हरियाणा-राजस्थान में सौदा, गर्भपात के बाद घर से भी निकाला; युवती ने SSP को सुनाई आपबीती
हिन्दुस्तान संवाद, जून 4 -- UP News: यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चौरीचौरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही तीन लोगों पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी, शोषण और जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि युवती को बहला-फुसलाकर हरियाणा ले जाया गया, जहां उसकी शादी एक युवक से कराई गई। शादी के बाद कुछ समय तक वह ससुराल में रही, लेकिन पति के शराब पीकर मारपीट करने से उसका जीवन परेशानियों से भर गया। इसके बाद फिर उसकी राजस्थान में शादी करा दी गई। अब पीड़िता ने खुद को ठगा महसूस करके केस दर्ज कराया। आशंका है कि रुपयों के लालच में उसकी शादी कराई गई है। पीड़िता के अनुसार, उसकी पहली शादी हरियाणा में कराई गई। जब उसने अपनी परेशानी आरोपियों को बताई, जिन्होंने उसकी शादी कराई थी, तो उसे अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.